Priyanka06

लाइब्रेरी में जोड़ें

लेखनी प्रतियोगिता -24-Feb-2023 नैतिकता के बीज

शीर्षक-नैतिकता

पिता बने माली,
आंगन में बने क्यारी,
नैतिकता के डालें बीज,
संस्कृति सजे मन रीत।

बाल व्यवस्था से दे ज्ञान,
जो करते बड़े बच्चे करें आज,
देते सभी को सम्मान,
तभी होगा नैतिकता का भाव।

सुबह उठकर करें ईश नमन,
फिर मात पिता के चरण स्पर्श,
हाय हेलो को करो खत्म,
तभी नैतिक जीवन संचरण।

रहो आपस में हॅंसकर,
बच्चों से रहो मिलकर,
देखेंगे जब यह वातावरण,
तभी नैतिकता के खिलेंगे सुमन।

नैतिकता का होगा जन्म,
महकेगा  पूरा चमन,
घर घर में होगा शमन,
बच्चों का भविष्य होगा उज्जवल।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया

   15
5 Comments

Alka jain

01-Mar-2023 06:55 PM

Nice 👍🏼

Reply

Renu

26-Feb-2023 05:13 PM

👍👍🌺

Reply